फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivratri Special: महाशिवरात्रि पर सुनिए महादेव का सबसे सुंदर वर्णन अभिनेता आशुतोष राणा के शब्दों में

Sat, 18 Feb 2023 08:18 PM IST
अजीत यादव वीडियो डेस्क अमर उजाला. कॉम

महाशिवरात्रि के मौके पर आशुतोष राणा ने अमर उजाला डॉट कॉम के साथ खास बातचीत की। उन्होंने महादेव के स्वरूपों का अपने शब्दों में वर्णन करते हुए कहा, ''यदि आप महादेव का अभिषेक करते हैं, तो वो आपका अभिषेक करते हैं। यदि आप उन्हें सिर पर धारण करते हैं तो वे आपको सिर पर धारण करते हैं। जब वे आपके द्वारा निर्मित मिट्टी से महादेव हो जाते हैं, तो उनके द्वारा निर्मित आप, मानव से कहीं न कहीं ऊपर की अवस्था में आ जाते हैं। मेरा यह अखंड विश्वास है कि शिव तो वो हैं कि जिसने बना दिया, उसी के हो गए। जहां बना दिया, वहीं के हो गए। पीपल के नीचे पिंपलेश्वर महादेव, पर्वत के किनारे पर्वतेश्वर महादेव हो जाते हैं। उनके बारे में तो कहा ही जाता है कि शिव समान दाता नहीं, विपद निवारण हार लज्जा मोरी राखिओ नंदी के असवार।'' वीडियो में देखें-सुनें यह वर्णन उन्हीं के शब्दों में...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें