फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को क्यों नहीं दिख रहीं मेरठ की कच्ची शराब की भट्टियां?

अनुज मित्तल, अमर उजाला टीवी / मेरठ Updated Fri, 03 Mar 2017 08:28 AM IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म होते ही एक बार फिर शराब माफिया ने अपना गोरखधंधा शुरू कर दिया है। पुलिस और आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ जो मुहिम चलाई थी, वो धीरे-धीरे ढीली पड़ती जा रही है। अमर उजाला टीवी की टीम हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के गंगा खादर से जुड़े इलाकों में पहुंची तो वहां खुलेआम शराब बनाती भट्टियां दिखाई दीं। अमर उजाला टीवी के कैमरे में कैद इन शराब भट्टियों को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है और एक बार फिर खुलेआम कच्ची शराब का गोरखधंधा फलने-फूलने लगा है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें