सर्दी की दस्तक के साथ ही जंगली जानवरों ने पहाड़ों से मैदानों का रुख करना शुरू कर दिया है। जम्मू के गांव पलासी में शिकार की तलाश में एक तेंदुआ घुस आया और शिकारियों के जाल में फंस गया। तीन दिन बाद तेंदुए के फंसे होने की जानकारी गांव वालों को मिली, फिर वन विभाग के कर्मचारी बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को ले गए।