तेंदुए का आतंक हर इलाके में बढ़ता जा रहा है। गुवाहाटी में दीनेपारा के स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिल्डिंग में एक तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुए के हमले में 4 लोग घायल भी हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे असम के राज्य चिड़ियाघर में भेज दिया गया। वहीं कानपुर में आतंक फैलाने वाले एक तेंदुए पर वन विभाग की टीम ने काबू पाया।