मेरठ में महिला थाना इंस्पेक्टर कंचन चौधरी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में महिला इंसपेक्टर प्रेम प्रकाश नाम के एक आईजी पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कंचन चौधरी ने आईजी प्रेम प्रकाश और महिला इंस्पेक्टर आरती सोनी पर टिप्पणी की है, जिसमें कहा गया है कि उनको गाजियाबाद में चार्ज मिलने वाला था तभी आईजी प्रेम प्रकाश ने फोन कर वहां के एसएसपी से अपनी शिष्य महिला इंस्पेक्टर आरती सोनी को चार्ज दिलवा दिया। जिसके चलते उन्हें मेरठ में अपनी पोस्टिंग करानी पड़ी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर कंचन चौधरी ने अपनी सफाई में किसी से कोई विवाद ना होने की बात कही है।