6 जून 2017 का दिन मध्य प्रदेश के मंदसौर के किसानों के लिए काला दिन था। इसी दिन पुलिसकर्मियों ने किसानों में गोली चलाई थी जिसमें छह किसानों की मौत हो गई थी। गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को राहुल गांधी मंदसौर पहुंचे। यहां उनके साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। सिंधिया बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे।