कांग्रेस नेता मणिकंदन द्वारा जज की जीभ काटने वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अब कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने किसी जज को धमकी दी है। वे इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। किरेन रिजिजूू ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है, जब कांग्रेस ने न्यायपालिका को धमकी दी है। इमरजेंसी से पहले भी कांग्रेस के लोगों ने न्यायपालिका पर हमला बोला था। वे अब भी ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे निराश हैं। हम संविधान में विश्वास करते हैं।