वाराणसी में चल रहे कबीरा उत्सव में संत कबीर के दोहों, साखियों, पदों और भजनों को सुरों से सजाया गया। देर रात अस्सी घाट पर सजे भव्य मंच पर पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र ने कबीर के दोहों पर अलाप लिया तो लोग झूमने लगे। पद्मभूषण पं. राजन -साजन मिश्र ने अपने गायन की शुरुआत कबीर के दोहों से की और उसके बाद भजन की प्रस्तुति दी।