असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हुआ और उसमें आग लग गई। घटना के बाद एयरबेस पर आपातकालीन टीमें सक्रिय हो गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और वायुसेना की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जानिए इस वीडियो में क्या हुआ, विमान कौन सा था और अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है।