फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती पर मेहरबान शाही इमाम ने किया ये एलान

Fri, 10 Feb 2017 12:54 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

यूपी चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मायावती की पार्टी बीएसपी को समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने अपने समर्थकों से एसपी के खिलाफ वोट करने की भी अपील की। बुखारी ने एसपी के खिलाफ सख्त तेवर अपनाते हुए, यूपी सरकार पर मुसलमानों से वादाखिलाफी के आरोप लगाए। उन्होंने अखिलेश सरकार से सवाल भी पूछा कि वो बताएं कि पिछले पांच सालों में उन्होंने मुसलमानों को क्या दिया। बुखारी से पहले उलेमा काउंसिल ने भी बीएसपी के समर्थन का एलान किया है। आपको बता दें कि इससे पहले 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में इमाम बुखारी ने मुलायम के साथ साक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी के समर्थन में वोट करने की अपील की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें