शनिवार से तनाव एक बार फिर तब बढ़ गया है, जब इजरायल ने कहा कि 29 वर्षीय अर्बेल येहुद, जिन्हें शनिवार को रिहा होना था, वह हमास की कैद से छूटीं चार महिलाओं में शामिल नहीं थीं. नतीजतन इजरायल ने गाजा के नागरिकों को नेटजारिम कॉरिडोर से उत्तर की ओर लौटने की इजाजत नहीं दी, जो संघर्ष विराम और बंधक समझौते के तहत शनिवार को होना था.