फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel War: इजरायली बमबारी से ईरान में आया भूकंप, परमाणु ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार

Mon, 16 Jun 2025 10:08 AM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

ईरान और इजरायल के बीच लड़ाई भीषण रूप लेती जा रही है। सोमवार सुबह भी दोनों ओर से भयावह हमले जारी हैं। इजरायल ने ईरान की परमाणु सुविधा को निशाना बनाया है। इसी दौरान 2.5 तीव्रता का भूकंप ईरान में आया। 
खासतौर से फोर्डो परमाणु स्थल के पास हुए धमाकों के कारण 2.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. पहले से संवेदनशील और अस्थिर माने जाने वाले सीस्तान-बलूचिस्तान क्षेत्र में आए झटकों से जनजीवन प्रभावित हुआ है. फोर्डो परमाणु स्थल पर हुए विस्फोटों के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि ईरान सरकार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा एजेंसियां और राहत दल घटनास्थल पर तैनात हैं.

सोमवार सुबह ईरान की फोर्डो परमाणु साइट के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. ये धमाके कोम शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुए, जिससे आस-पास के इलाकों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 2.5 मापी गई है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि इज़रायल के मिसाइल हमले के बाद परमाणु सुविधा क्षेत्र में हुए विस्फोटों के चलते ज़मीन में कंपन आया.ईरान इंटरनेशनल के सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किए गए वीडियो में बताया है कि कोम शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़े धमाके दिखे. इससे फोर्डो न्यूक्लियर साइट के बड़े नुकसान का अंदेशा ज़ाहिर किया जा रहा है, हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ईरान ने भी इजरायली हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए करीब 100 मिसाइलें इजरायल की ओर दागीं. बीते चार दिन से दोनों ही ओर से लगातार एक-दूसरे पर मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसके 224 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि ईरानी मिसाइलों से इजरायल में भी जानमाल का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें