फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Water Contamination Death: इंदौर में जंग लगे टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई, वीडियो वायरल

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 03 Jan 2026 04:42 PM IST

Indore Water Contamination Death: इंदौर के भागीरथपुरा में पानी सप्लाई के लिए एक खस्ताहाल जंग लगे टैंकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई है।

दरअसल, भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के चलते कई लोगों की मौत के बाद साफ पानी के नाम पर इस इलाके में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। लेकिन, इन टैंकरों की हालत इतनी खराब है कि इनका पानी पीना भी मुश्किल है। टैंकर पर जंग लगे हुए साफ-साफ दिखाई दे रहे है।

इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बीमारी के फैलने से 10 मरीजों की मौत की जानकारी मिली है, जबकि भागीरथपुरा इलाके के निवासियों ने दावा किया है कि छह महीने के बच्चे सहित 16 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत के साथ इलाज करा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें