इंडियन आर्मी ने आतंकियों के खिलाफ अपना सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सेना के इस ऑपरेशन में साउथ कश्मीर के 30 गांवों में 4000 जवानों को कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत तैनात किया है। सूत्रों के मुताबिक घाटी में करीब 150 आतंकी छिपे होने की आशंका है। सेना के ऑपरेशन की खबर जैसे ही घाटी के लोगों को मिली उन्होंने सेना पर पत्थरबाजी भी शुरू की लेकिन सेना ने सर्च ऑपरेशन को जारी रखा।