भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच भारत ने 75 रनों से जीत लिया। मैच के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला भी 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धोनी और रैना के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड को 203 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से यजुवेंद्र चहल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट झटके।