भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव चरम पर है। पंजाब में भी सरहदी इलाकों में लोग चिंता में हैं। बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे अमृतसर में तीन जगह पर ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में ब्लैक आउट कर दिया गया। अधिकारियों की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग बिल्कुल भी घबराएं नहीं।