आतंकवाद के खिलाफ लोहा लेने के लिए भारत और अमेरिकी सैनिक एक साथ युद्धाभ्यास कर रहे हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के बीहड़ जंगलों में दोनों देशों के सैनिक जमकर पसीना बहा रहे हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं ने पहले घरों के अंदर छिपे आतंकवादियों और विद्रोहियों की टोह ली और पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाकर ऑपरेशन चलाया।