देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का बेहद ही भव्य तरीके से उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल की जयंती पर इसका अनावरण किया। गुजरात के नर्मदा जिले में बनी ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।