देहरादून स्थित भारतीय राष्ट्रीय अकादमी में बुधवार को अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई। यह सेरेमनी सुबह नौ बजे शुरू हुई। इस दौरान आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने इस साल पास आउट होने वाले कैडेट्स को संबोधित किया। कैडेट्स ने कार्यक्रम के समापन में आर्मी सांग और राष्ट्रीय गान गाया।