हिमाचल के मंडी और कुल्लू जिले की सीमा पर धड्डले से अवैध खनन का गोरखधंधा चल रहा है। ब्यास नदी में अवैध खनन के लिए माफियाओं ने डैम बना डाला है और शासन-प्रसाशन को इसकी कानो-कान खबर तक नहीं है। पुल निर्माण के नाम पर चल रहे इस अवैध खनन का वीडियो अमर उजाला के हाथ लगा। जिसमें पोकलैंड के जरिए ब्यास नदी से रेत, बजरी और पत्थर निकालते देखा जा रहा है। नदी किनारे अवैध खनन पर एनजीटी भी सख्त है, लेकिन एनजीटी के आदेश के बावजूद धड्डले से नदी के बीच मशीनें चल रही हैं। इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है।