यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के गोरखपुर पहुंचने पर बेनीगंज में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने भारी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुंच कर प्रदेश के मुखिया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने कार्यालय के सामने पार्टी के झंडे लहराते हुए सीएम के नाम के नारे भी लगाए।