फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh/Uttrakhand Cloudburst News: भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन... |Solan | Sirmaur | Shimla

Tue, 02 Sep 2025 05:27 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से और आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं और दो लापता हैं। इनमें से छह मौतें हिमाचल में और दो उत्तराखंड में हुई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। राज्य को अब तक 3,056 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में यह घोषणा की। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 24 और 34 लागू कर दी गई है।

आपातकालीन प्रतिक्रिया के तहत जिला मजिस्ट्रेट आवश्यक आदेश जारी कर सकते हैं, जो उन्हें किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में ऐसा करने के लिए अधिकृत करता है। राज्य में अगस्त में करीब 76 वर्षों की रिकॉर्ड बारिश हुई है। प्रदेश में साल 1901 के बाद से अगस्त में नौवीं सबसे अधिक बारिश हुई है। यह साल 1949 के बाद से अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश है। 1948 में 456 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें