देहरादून स्थित उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वुमन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सीनियर टीचर ने बिल्डिंग की छत पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे में वो कभी पीएम तो कभी सीएम को बुलाने की मांग करती है। उन्होंने संस्थान के निदेशक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बाद में मुश्किल से उन्हें छत से उतारा गया।