फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate speech for PM Modi: PM मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले पर तेजस्वी ने किया खुलकर पलटवार!

Wed, 03 Sep 2025 05:37 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पीएम मोदी की मां पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बिहार सियासी संग्राम मचा हुआ है. लेकिन जैसे ही इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी अपनी प्रतिक्रिया दी उसके बाद से विरोधी नेताओं की ओर से इस प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. अब इस मामले पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "किसी की भी मां को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। हम इसके पक्षधर नहीं हैं, ये हमारे संस्कार में नहीं है। लेकिन 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं, सोनिया गांधी जी को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दी गई, नीतीश कुमार के DNA पर सवाल उठाए गए। मुझे भाजपा विधायकों ने मां-बहनों की गालियां सदन में दी। भाजपा के प्रवक्ता कई बार महिलाओं का अपमान लाइव कैमरे पर करते हैं... प्रधानमंत्री इतने दिनों से विदेश में थे यहां आए तो उनको रोना आया विदेश में ठहाके लगा रहे थे।"

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है. मां को भगवान का स्थान देने वाले देश में किसी की मां को गाली देना मुद्दा तो बनता ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को सार्वजनिक रूप से गाली देना का मुद्दा अब बिहार चुनाव तक गूंजता नजर आ सकता है. बीजेपी के इस मुद्दे को लेकर इरादे साफ नजर आ रहे हैं. बिहार और बिहार के बाहर लगातार बीजेपी नेता इसे मुद्दा बना रहे हैं, रोज कोई न कोई कांग्रेस पर भड़क रहा है. मंगलवार को पीएम मोदी के-  'मां के अपमान के लिए मैं राजद-कांग्रेस को क्षमा कर सकता हूं, बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी', बयान के बाद एनडीए की महिला बिग्रेड ने भी मोर्चा खोल दिया है. 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान भी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें