उन्नाव में बीएससी में पढ़ रहे एक दिव्यांग लड़के ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। नेकलाल नाम के इस लड़के के दोनों हाथ नहीं हैं लेकिन वो अपने पैरों की उंगलियों से तेजी से लिख लेता है। पैरों से सारे काम कर लेता है। नेकलाल आगे चल कर डॉक्टर बनना चाहता है और इसके लिए उसे सरकार से मदद की दरकार है।