फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों को सरकार की सौगात, 21 जुलाई 2021 से मिलेगा 3 फीसदी बढ़ा हुआ डीए

Thu, 21 Oct 2021 05:57 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार ने दिवाली की सौगात दी है। गुरुवार हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा की है।  अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार के कम से कम 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा और इसे 1 जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा। केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है और इससे पहले सरकार ने जुलाई में अपने कर्मचारियों का डीए 11 फ़ीसदी बढ़ा कर कुल 28 फ़ीसदी कर दिया था। फिलहाल त्योहारों से पहले एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली की बड़ी सौगात मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें