फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल में बनी खेमका के मर्डर की प्लानिंग! STF ने जुटाए सबूत

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 06 Jul 2025 01:38 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में एसआईटी जांच कर रही है, जिसमें बेऊर जेल में छापेमारी कर कुख्यातों से पूछताछ की गई है। शनिवार को पटना के बेऊर जेल में छापा मारा गया और कई कुख्यातों से पूछताछ हुई। पटना की सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा के नेतृत्व में गठित एसआईटी में दो डीएसपी, एक एएसपी, तीन इंस्पेक्टर, एक दारोगा और टेक्निकल सेल के पुलिसकर्मी शामिल हैं। आपको बता दें कि बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान मोबाइल और एक पर्ची बरामद की गई। पुलिस को शक है कि गोपाल खेमका के मर्डर के तार बेऊर जेल से ही जुड़े हैं। जेल के अलग-अलग वार्डों से पुलिस ने तीन मोबाइल, सिम कार्ड, एक डाटा केबल, कागज पर लिखा मोबाइल नंबर और बाकी सामान बरामद किये हैं। व्यवसायी की हत्या का वीडियो कटारुका निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में व्यवसायी गाड़ी से आते दिख रहे हैं। उनकी कार के पीछे एक और गाड़ी है, जिस पर सातवें तल्ले पर रहने वाले अंकित चौधरी और उनकी पत्नी हैं। गोपाल गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तभी हेलमेट पहने एक अपराधी दाईं ओर से आया। उसने हथियार निकाल व्यवसायी के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वो गाड़ी में ही गिर गये। इसके बाद शूटर स्कूटी स्टार्ट कर तेजी से भाग निकला। फिलहाल बिहार में खेमका के मर्डर के बाद नीतीश सरकार पर आरजेडी ने निशाना साधा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें