मथुरा के गूजर हट्टा दस भुजी गणेश मंदिर पर नरसिंह चौदस के अवसर पर नरसिंह लीला का आयोजन किया गया। नरसिंह लीला के आयोजन में भगवान नरसिंह के नृत्य को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। आपको बता दें कि नरसिंह लीला मथुरा की लोककला है। हट्टा दस भुजी गणेश मंदिर के अलावा द्वारिकाधीश मंदिर और यमुना के विश्राम घाट पर भी नरसिंह लीला का आयोजन किया गया।