बागपत जिले के बड़ौत में एक युवती ने दो मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। पिछले एक माह से ये दोनों युवक छात्रा को परेशान कर रहे थे। कॉलेज आने जाने के दौरान उसका पीछा किया करते थे। इन दोनों को कई बार समझाया गया लेकिन दोनों युवक नहीं माने। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो युवती ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी।