कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान आजाद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके गरीबों के गले में फंदा डाल दिया और पूरे देश को बेरोजगार कर दिया। आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि योजनाएं कांग्रेस ने बनाई और प्रधानमंत्री भाग्य से उनका फीता काट रहे हैं।