सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में वो लोग भी बेहद दुखी हैं जिनको सुषमा ने सहारा दिया और उनकी जिंदगी संवारी। इनमें बहुचर्चित घटनाक्रम में पाकिस्तान से करीब चार साल पहले भारत लौटी मूक-बधिर युवती गीता हो या फिर हैदराबाद की जैनब बी जो सुषमा स्वराज की ही कोशिशों के बाद सऊदी अरब से भारत लाई गईं।