बेटे अबान की अंतीम विदाई में मां शाइस्ता पहुंचेगी या नहीं इस पर सभी नजरें टिकी हुई थी, इसी बीच प्रयागराज में माफिया अतिक के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी नजर आईं। दावा किया गया कि इनमें अबान की मां शाइस्ता परवीन भी मौजूद थीं, हालांकि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है।