फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में गार्मेंट्स कंपनी का फर्जीवाड़ा, रातों-रात मालिक फरार

Tue, 21 Feb 2017 06:06 PM IST
इंदु शेखर, अमर उजाला टीवी/ नोएडा

नोएडा के सेक्टर- 59 में एक गार्मेंट्स कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी मालिक बिना तनख्वाह दिए रातों-रात कंपनी पर ताला लगाकर फरार हो गया। कर्मचारियों की मानें तो फरार होने से एक दिन पहले उन्हें वक्त से पहले छुट्टी देकर कंपनी खाली करा ली गई। जिसपर कर्मचारियों को किसी फर्जीवाड़े का शक हुआ तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कंपनी मालिक ने खुद पुलिस फोर्स बुला ली, जिन्होंने वेतन दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत करा लिया लेकिन अगले दिन कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर ताला लटका देखा। जिसपर उनका गुस्सा भड़क उठा और फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें