फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Flood: घरों के अंदर पानी, जानवर भटकने लगे, देखें गुजरात बाढ़ की तस्वीर

Fri, 04 Jul 2025 01:12 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बस को धकियाते ये लोग बारिश के बाद आफत से परेशान हैं। ये तस्वीर गुजरात की हैं जहां बारिश तबाही लेकर आई हैं। गुजरात में इन दिनों बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. गर्मी और उमस जैसे गायब हो चुके हैं. हर तरफ सिर्फ बादलों की गड़गड़ाहट और पानी की बौछारें हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 3 जुलाई की सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य के 162 तालुकों में बारिश दर्ज की गई है. लेकिन इसी बीच गुजरात से जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनको देख कर लगता है कि पानी ने वहां कैसी आफत मचा रखी है। भारी बारिश के कारण पालनपुर अहमदाबाद हाईवे पर जाम लग गया है. पालनपुर के पास हाईवे पर 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. बारिश का पानी भर जाने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. अहमदाबाद से आबू और आबू से अहमदाबाद जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.मौसम विभाग ने आने वाले समय को लेकर चेतावनी जारी की है. 3 जुलाई को बनासकांठा और साबरकांठा में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है और यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कच्छ, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर, महिसागर, अरावली, अमरेली, भावनगर, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.बनासकांठा जिले में रात के समय भारी बारिश के कारण पालनपुर के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें