जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। इनके नाम जावेद, आदिल और सज्जाद बताए जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद आतंवादियों की तलाश में चलाए गए अभियान के तहत ये कामयाबी मिली है।