पीएम नरेन्द्र मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए 9 नवंबर से पांच सौ और हजार रुपये के नोटों को बंद करने बाद जैसे ही 5 सौ और 2000 के नए नोटों का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगी। अफवाह थी कि 2 हजार के नए नोट में जीपीएस चिप लगी है जिससे नोट का लोकेशन पता चल जाएगा। अफवाह के बाद केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सामने आए और नए नोट में चिप की बात को गलत बताया।