वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी को भारत के लिए नई यात्रा की शुरुआत बताते हुए कहा कि, न्यू इंडिया में एक देश, एक टैक्स और एक बाजार के जरिए वन इंडिया का सपना साकार हो रहा है। जीएसटी से नए भारत का निर्माण होगा। वित्त मंत्री ने दावा किया कि, अनेक टैक्स की जगह एक टैक्स प्रणाली से करों का बोझ कम होगा। सकल घरेलू उत्पाद में लाभ होगा। जीएसटी ऐसे दौर में आ रहा है जब दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है। जीएसटी से 17 टैक्स और 23 सेस खत्म हो जाएंगे।