भारतीय रेलवे ने भी छठ पूजा समाप्त हो जाने के बाद यात्रियों की वापसी और उससे उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने आठ नवंबर से अपने गृह क्षेत्रों में वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 500 से अधिक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान 8 नवंबर को सूर्योदय के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ेने की उम्मीद थी, इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 164 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद 9 नवंबर के लिए 160, 10 नवंबर के लिए 161 और 11 नवंबर के लिए 155 विशेष ट्रेनों का आयोजन किया गया है ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का मौका मिल सके।