मलकानगिरी, ओडिशा में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। वहां एक आदमी को अपनी सात वर्षीया बेटी की लाश को कंधे पर ढोकर ले जाना पड़ा। हुआ यूं कि एक बीमार बच्ची को अस्पताल ले रहे एंबुलेंसकर्मियों को पता चला कि बच्ची मर चुकी है, इसके बाद वे बीच रास्ते ही बच्ची के शव को उतारकर चले गए।