यूपी बोर्ड परिक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। कानपुर में एक स्कूल ने 42 बच्चों को फर्जी प्रवेश पत्र दे दिए जिसमें उनका नाम और तस्वीर दोनों ही गलत थे। गुस्साए छात्रों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के ऑफिस पर जमकर हंगामा किया जिसके बाद डीआईओएस विजय मोहन ने छात्रों की शिकायत पर जांच करने की बात कही।