जम्मू-कश्मीर के बटमालू में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन जवान जख्मी हो गए। वहीं सुरक्षाबलों के लिए नाकामयाबी ये रही कि आतंकी एनकाउंटर साइट से फरार हो गए हैं। मगर आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है।