यूपी में नई सरकार बनने के बाद मेरठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर जो भी अतिक्रमण दिखा उसे तोड़कर हटा दिया गया। माहौल को काबू में रखने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया।