फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Travel:Flight टिकट के बढ़े दाम, दिवाली से पहले विदेशों से महंगा पटना का किराया

Mon, 06 Oct 2025 04:02 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

दिल्ली से दूसरे राज्य यानि की यूपी-बिहार जानें वाले अब भारी भरकम किराया चुकाने को मजबूर हो गए है। दरहसल दिवाली के करीब आते ही विमानन कंपनियों ने ग्राहकों की जेब काटनी शुरू कर दी है। आलम यह है कि उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में दिल्ली और मुंबई से यात्रा करने के लिए 30,000 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। जबकि थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग के लिए महज 17,000 रुपये में ही आप जा सकते हैं। विमानन कंपनियों की इस लूट से ग्राहकों को जबरदस्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। खैर यह सुनते ही किसी भी यात्री के चेहरे पर हैरानी और गुस्सा साफ झलक दिख सकता है। आलम ये है कि दिवाली के नजदीक आते ही हवाई यात्रा आम आदमी के लिए मुश्किल ही नहीं, लगभग असंभव हो गई है। खबरों की मानें तो देश के भीतर छोटे-छोटे रूट पर हवाई किराया इतना बढ़ गया है कि विदेश जाना आसान लग रहा है। खबरों की मानें तो विभिन्न ट्रैवल वेबसाइटों से चेक करने पर पता चला कि 18 अक्तूबर को दिल्ली से लखनऊ का किराया लगभग 13,618 से 18,738 रुपये है। तो वहीं 9 अक्टूबर को यही किराया 4,200 रुपये रहा। वहीं पटना के लिए 18 अक्तूबर को 15,248 से 26,072 रुपये किराया रहा, जो 9 अक्तूबर को 4,900 रुपये है। मुंबई से लखनऊ का 18 अक्तूबर का किराया 17,401 से 29,466 रुपये है जो 9 अक्तूबर को 7,202 रुपये है। बंगलूरू से लखनऊ का किराया इसी दौरान 16,429 से 23,656 रुपये है। बरहाल आम दिनों में यह किराया 7,288 रुपये होता है। इसी तरह मुंबई से अहमदाबाद का किराया 18 अक्तूबर को 5,078 रुपये से 13,936 रुपये तक हो जाता है। सामान्य दिनों में यह 2,500 से 3,500 रुपये तक होता है। मुंबई से भोपाल के लिए 18 तारीख को 14,500 रुपये से 18,048 रुपये चुकाने होंगे, जो सामान्य दिनों में 6,099 रुपये होता है। मुंबई से जयपुर के लिए दिवाली के समय आपको 18,352 से 26,038 रुपये देने होंगे, जो सामान्य दिनों में 6 से 7 हजार रुपये होता है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें