केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए कोई भी वैकेंसी खाली नहीं है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एनडीए जीत दर्ज करेगी। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की टिप्पणी, "टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है" पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दते हुए कहा कि मौजूदा समय में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और जनता आने वाले चुनावों में उनके साथ खड़ी होगी।