राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को मची भगदड़ के बाद रेलवे ने अहम फैसला लिया है। रेलवे प्रयागराज महाकुंभ के लिए दिल्ली से जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को नई दिल्ली के स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 से चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 16 पर आने जाने के लिए स्टेशन के अजमेरी गेट साइड का उपयोग करने की सलाह दी गई है।