राजधानी में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकांश स्थानों गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। सुबह व दोपहर के समय झमाझम बारिश भी हो सकती है।
ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर भी इस वेदर सिस्टम का असर नजर आ सकता है।