पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर अब रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पलटवार किया है। पर्रिकर ने ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा है, कि सेना की तैनाती को लेकर जो सवाल उठाए थे, वो ठीक नहीं हैं। फौज को राजनीति में नहीं खींचना चाहिए, वो एक रूटीन एक्सरसाइज थी।