भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के जवान देश की सुरक्षा के लिए रात दिन सीमा पर तैनात रहते हैं, ताकि हम चैन से रह सकें। ऐसे में उन्हें सम्मान देना तो बनता ही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के जवानों को देखकर लोगों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। देखिए देश के लिए जान देने वालों के सम्मान की ये शानदार खबर।