फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद निगम चुनाव के नामांकन में उमड़ी भीड़

Thu, 29 Dec 2016 06:03 PM IST
गौरव चौधरी, अमर उजाला टीवी/ फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। प्रदेश के सबसे पुराने नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को आखिरी दिन 239 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें भाजपा और बसपा के उम्मीदवार शामिल हैं। इसके पहले 152 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अब कुल मिलाकर 384 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 28 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 29 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन शाम को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा। 40 प्रत्याशी भाजपा और 26 बसपा के उम्मीदवार भी शामिल हैं। निगम के चुनावी मैदान में इस बार 247 पुरुष और 144 महिला उतरी हैं।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें