बागपत में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने शहर के वंदना चौक पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पेट्रोल पंपकर्मी को गोली मारकर लगभग छह लाख रुपये लूट लिए। वारदात को दिन दहाड़े उस वक्त अंजाम दिया गया जब सेल्समैन कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी ने लुटेरों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया।